, March 13 -- मुख्यमंत्री श्री कुमार ने इसके बाद विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इस क्रम में उन्होंने सहरसा जिला अंतर्गत मंडन मिश्र धाम का सौंदर्गीकरण एवं विकास कार्य, मां उग्रतारा मंदिर का सौंदर्गीकरण एवं विकास कार्य, सहरसा जिला मुख्यालय अंतर्गत मौजा-हासा हकपारा में स्टेडियम (खेल अवसंरचना) के निर्माण कार्य की जानकारी ली। साथ ही नगर निगम सहरसा अंतर्गत स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना फेज-2 कार्य तथा मत्स्यगंधा झील पर्यटकीय सौंदर्गीकरण एवं विकास कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कहा कि सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें।

उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास कार्यों से संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस क्रम में जीविका दीदी द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों और उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने 3021 जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 133 करोड़ रूपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने नारी सशक्तीकरण जीविका महिला सीएलएफ के तहत 06 लाख 69 हजार तथा तीन लाख पांच हजार रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना, मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, अनुसूचित जाति-अनूसूचित जनजाति कल्याण योजना, मुख्यमंत्री निःशक्त दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना, अल्पसंख्यक कल्याण योजना के लाभुकों को सांकेतिक चेक प्रदान किया।इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित