, March 17 -- मुख्यमंत्री श्री कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी योजनाओं का क्रियान्वयन अच्छे ढंग से सुनिश्चित कराएं। निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण हो, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि इन सभी कामों के पूरा हो जाने से लोगों को काफी फायदा मिलेगा। पथों एवं आरओबी का निर्माण कार्य पूर्ण होने से वाहनों का परिचालन और अधिक सुचारू रूप से हो सकेगा।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने जगदीशपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत बैजानी का भ्रमण कर पंचायत सरकार भवन, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, राजकीय मध्य विद्यालय बैजानी, जल-जीवन-हरियाली के तहत जीर्णोद्धार कराए गए पोखर आदि का जायजा लिया। उन्होंने पंचायत सरकार भवन, बैजानी के प्रांगण में मुख्यमंत्री ने पौधारोपण किया।

श्री कुमार ने ग्राम पंचायत बैजानी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। उन्होंने जगदीशपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत बैजानी में आयोजित जनसभा स्थल के निकट विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में उन्होंने 8305 जीविका स्वयं सहायता समूहों के एक लाख पांच हजार पांच सौ पच्चीस जीविका दीदियों को बैंकों से प्रदत ऋण के तहत 377 करोड़ 66 लाख 50 हजार रुपये का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना का सांकेतिक चेक, समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना का सांकेतिक चेक, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड आदि लाभुकों को प्रदान किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, उद्योग सह पथ निर्माण एवं भागलपुर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, सांसद अजय कुमार मंडल, विधायक कुमार शैलेंद्र, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, शुभानंद मुकेश, रोहित पांडे, ललित नारायण मंडल, मिथुन कुमार, विधान पार्षद डॉ. एन. के. यादव, डॉ. संजीव कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग एवं शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंदर, मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त अवनीश कुमार सिंह, भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार, भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित