, March 19 -- मुख्यमंत्री श्री कुमार ने डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग अंतर्गत श्री कीलर-सह-आईस बॉक्स की चाभी तथा समग्र गव्य विकास योजना, समग्र भैंस पालन योजना एवं देशी गौ पालन प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत डेयरी इकाई स्थापना के लिये अनुदान के तहत आठ लाख, 83 हजार, 340 रुपये का सांकेतिक चेक लाभुकों को प्रदान किया। उन्होंने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकासात्मक योजनाओं एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन कर उनके क्रियान्वयन की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
इन योजनाओं में बाढ़ अवधि में गंगा नदी के अधिशेष जल को बटुआ जलाशय तथा खड़गपुर जलाशय में अंतरण कार्य, बदुआ जलाशय के बांगा मुख्य नहर के खैराती खा वितरणी के अधीन चौरा उपवितरणी, कमरगामा डांड, फुसना ठांड एवं गाजीपुर कांड का पुनर्स्थापन एवं लाइनिंग कार्य, पथ प्रमंडल मुंगेर अंतर्गत नगर निगम कार्यालय से जुबली वेल-काली ताजिया जेपी चौक होते हुये शास्त्री चौक तक पथ उन्नयन एवं मजबूतीकरण कार्य, बासुदेवपुर चौराहा से आईटीसी पार्क चंडीत्थान होते हुये नयागांव तक फ्थ एवं किला क्षेत्र के पथों का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य, पथ प्रमंडल मुंगेर अंतर्गत कोणार्क चौक से अम्बे चौक, साह जुबैर रोड, पुरवसराय तिनबटिया, मुंगेर रेलवे स्टेशन होते हुए शास्त्री चौक तक पथ चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य, पथ प्रमंडल मुंगेर अंतर्गत तारापुर बाईपास पथ वंशीपुर (एसएच-22 के 18वें किमी) से बिहमा (एसएच-22) के 22वें किमी) तक भाया घोबई, गोगाचक, मोहनगंज पथ का निर्माण कार्य, सात निश्चय-2 सुलभ संपर्कता के तहत पथ प्रमंडल, मुंगेर अंतर्गत रणगांव भगलपुरा पथ से धौनी भाया विसय में बाईपास पथ का निर्माण कार्य, पथ प्रमंडल मुंगेर अंतर्गत सुल्तानगंज-तारापुर- संग्रामपुर-बेलहर कटोरिया-चांदन-वर्दमारा (बिहार बॉर्डर) पथ (एसएच-22) का पथांश किमी 0.00 से 40.00 किमी तक (पार्ट-1) का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य, मुंगेर जिलान्तर्गत बिहार योग विद्यालय को एनएच-333 बी से जोड़ने के लिये 4 लेन रिंग रोड एवं पहुंच पथ का निर्माण कार्य, ऋषिकुंड पर्यटक स्थल का विकास कार्य, कष्टहरणी घाट का सौंदर्याकरण, असरगंज में नए महाविद्यालय (डिग्री कॉलेज) की स्थापना, संग्रामपुर प्रखंड में 50 एकड़ भूमि पर औद्योगिक पार्क /औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण तथा जमालपुर प्रखंड एवं असरगंज प्रखंड में प्रखंड सह अंचल कार्यालय तह आवासीय भवनों का निर्माण कार्य शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी विकास योजनाओं का काम समय सीमा के अंदर ठीक ढंग से पूरा करें। ये सभी योजनाएं काफी महत्वपूर्ण हैं। इन योजनाओं के पूरा हो जाने के बाद इलाके का काफी विकास होगा तथा लोगों को और अधिक सहूलियत मिलेगी।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने 3220 स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण के तहत 101 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री सामर्थ्य योजना, संबल के अंतर्गत दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्राई साइकिल की चाभी, बिहार शताब्दी असंगठित कार्य क्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना अंतर्गत कुल 371 लाभुकों को छात्रवृति अनुदान के रूप में 18 लाख 56 हजार रुपये का सांकेतिक चेक, तालाब मात्स्यिकी विशेष सहायता योजना का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री राहत कोष से मुंगेर जिला अंतर्गत कुल 86 विमुक्त बाल श्रमिकों को वित्तीय सहायता के लिये 21 लाख, 50 हजार रुपये का सांकेतिक चेक, बिहार भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड अंतर्गत कुल 30 लाभुकों को मातृत्व लाभअनुदान के तौर पर 29 लाख 66 हजार 400 रुपये का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना का सांकेतिक चेक, जीविका परियोजना द्वारा 5368 स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के माध्यम से 36 करोड़ 89 लाख 81 हजार 52 रुपये का सांकेतिक चेक, सतत् जीविकोपार्जन योजना के कुल 65 लाभार्थी को परिसंपत्ति हस्तांतरण के माध्यम से 29 लाख 66 हजार रुपये का सांकेतिक चेक आदि लाभुकों को प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित