, March 12 -- मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा कि राज्य सरकार हर क्षेत्र के विकास कास के लिए सभी जरूरी कार्य कर रही है। कृषि एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है, जिससे बिहार के किसान पशुपालक आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि सरकार हर संभव सहयोग करेगी।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। उन्होंने अवलोकन के क्रम में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का सांकेतिक चेक, दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्राई साइकिल की चाभी, 13082 जीविका स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय समावेशन के तहत 261 करोड़ 65 लाख 97 हजार रुपये का सांकेतिक चेक आदि लाभुकों को प्रदान किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह, ग्रामीण विकास, परिवहन एवं पूर्णिया जिला के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार, विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, कलाघर प्रसाद मंडल, विजय कुमार खेमका, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) सुनील कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे, पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार, पूर्णिया प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. कुमार आशीष, जिलाधिकारी अंशुल कुमार, पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सहरावत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित