, March 23 -- मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा कि जहानाबाद जिले की छह योजनाओं की स्वीकृति दी गयी, जिन पर काम चल रहा है जिन्हें शीघ्र पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जहानाबाद में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। जहानाबाद के राजा बाजार में आरओबी का निर्माण किया जा रहा है। जहानाबाद शहर में सड़क का निर्माण किया जा रहा है। बराबर गुफाओं एवं आस-पास के क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है। चार नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जा रहा है।
श्री कुमार ने कहा कि सात निश्चय-3 के तहत अगले 5 वर्षों 2025 से 2030 के बीच में जहानाबाद जिले में अनेक काम कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए जिले की एक लाख 74 हजार महिलाओं को 10 हजार रूपये के हिसाब से राशि दी जा चुकी है। उन्हें रोजगार आगे बढ़ाने के लिए दो लाख रूपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दीजायेगी। उन्होंने कहा कि जहानाबाद जिले में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना कर नये उद्योग लगाये जाएंगे। डेयरी को बढ़ावा देने के लिए जिले के शेष 13 गांवों में दूध उत्पादन समितियों का गठन तथा सभी 93 पंचायतों में सुधा दूध बिक्री केन्द्र खोला जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित