, March 24 -- श्री कुमार ने कहा कि रोहतास जिले में विकास के कई कार्य कराये गये हैं। उन्होंने कहा कि सासाराम में नये बाईपास का निर्माण कराया है। इंजीनियरिंग कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक संस्थान की स्थापना की गयी है। कर्पूरी ठाकुर छात्रावास एवं 2 आवासीय विद्यालयों का निर्माण कराया गया है। दुर्गावती जलाशय योजना का नये सिरे से निर्माण कराया गया है। सोन नहरों का जीर्णोद्धार तथा मलई बराज योजना का निर्माण कराया गया है। रोहतास जिले की नौ योजनाओं की स्वीकृति दी गयी, जिन पर काम चल रहा है जिन्हें शीघ्र पूरा किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेहल से चौरासन मंदिर तक पथ का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांव नदी पर पुल का निर्माण किया जा रहा है। सासाराम शहर के 4 बड़े एवं मुख्य पथों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इन्द्रपुरी में हाट का निर्माण किया जा रहा है। डेहरी में औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। कोचस में नये बस स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है। नोमा नहर पर पुल का निर्माण किया जा रहा है। अकोढ़ी गोला बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। 12 नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जा रहा है।

श्री कुमार ने कहा कि सात निश्चय-3 योजना के तहत अगले पांच वर्षों 2025 से 2030 के बीच में रोहतास में अनेक काम कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए जिले की चार लाख 27 हजार महिलाओं को 10 हजार रूपये के हिसाब से राशि दी जा चुकी है। उन्हें रोजगार आगे बढ़ाने के लिए दो लाख रूपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जायेगी। रोहतास में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना कर नये उद्योग लगाये जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डेयरी को बढ़ावा देने के लिए जिले के शेष 81 गांवों में दुग्ध उत्पादन समितियों का गठन तथा सभी 238 पंचायतों में सुधा दूध बिक्री केन्द्र खोला जायेगा। सभी 19 प्रखण्डों में आदर्श विद्यालय तथा डिग्री कॉलेज की स्थापना की जायेगी। सभी 19 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को विशिष्ट अस्पताल तथा रोहतास सदर अस्पताल को अति विशिष्ट अस्पताल बनाया जायेगा। रोहतास में खेलों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जायेगी।इन कामों से जिले का पूरे तौर पर विकास होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित