, May 11 -- बैठक में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा लेगेसी अपशिष्ट प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और तरल अपशिष्ट प्रबंधन योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई।

मंत्री ने स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित शहरी वातावरण सुनिश्चित करने के लिए अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़ी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।

श्री मिश्रा ने नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत सीवरेज प्रणाली से संबंधित अवसंरचना परियोजनाओं की भी समीक्षा की और अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, जिससे शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से प्राप्त किया जा सके।

बैठक में विभाग के सचिव संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी, विशेष सचिव राजीव कुमार श्रीवास्तव, अपर सचिव विजय प्रकाश मीणा, पटना नगर आयुक्त यशपाल मीणा सहित विभाग के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित