, March 20 -- इन योजनाओं में देव नगर पंचायत में रिंग रोड का निर्माण, विशुनपुर कैनाल का निर्माण, राष्ट्रीय उच्च पथ पर ट्रामा सेंटर का निर्माण, औरंगाबाद शहर में अदरी नदी पर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्य, मदनपुर प्रखंड के चांद बिगहा ग्राम में केशहर नदी पर चेकडैम का निर्माण, नगर पंचायत देव में अवस्थित सूर्य मंदिर के समीप सूर्य कुंड एवं रूद्र कुंड परिसर से एच०एच०-101 तक ग्रीन फिल्ड संपर्क पथ का निर्माण, औरंगाबाद जिले के मदनपुर, औरंगाबाद, नवीनगर, असपुरा, गोह, ओबरा एवं दाउदनगर सहित कुल सात प्रखंडों में नए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण, औरंगाबाद जिले में स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स एवं स्टेडियम का निर्माण कार्य, 2 लेन रफीगंज बाजार पथ का निर्माण शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी विकास योजनाओं का काम समय सीमा के अंदर ठीक ढंग से पूरा कराएं। इन सभी योजनाओं के पूरा हो जाने के बाद इलाके की और अधिक तरक्की होगी, जिसका फायदा लोगों को मिलेगा। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया।
श्री कुमार ने अवलोकन के क्रम में 6,754 जीविका स्वयं सहायता समूह के खाते में 100 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का सांकेतिक चेक, समग्र भैंस पालन योजना-समग्र गव्य विकास योजना का सांकेतिक चेक, कुशल युवा कार्यक्रम का प्रमाण पत्र,बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्राई साइकिल की चाभी लाभुकों को प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित