, March 7 -- मुख्यमंत्री श्री कुमार ने गणेश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पुराने भवन का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि वह बचपन में इसी स्कूल में पढ़ते थे। उनकी पुरानी यादें इससे जुड़ी हैं। उन्होंने इसी स्कूल परिसर के पास स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्व. डुमर सिंह की प्रतिमा स्थल के पास बनाये जा रहे पार्क निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

श्री कुमार ने इसके बाद गंगा नदी पर निर्माणाधीन बख्तियारपुर (करजान)-ताजपुर (समस्तीपुर) फोर लेन पुल एवं पहुंच पथ का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अथमलगोला प्रखण्ड के करजान (बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन बाईपास) से कल्याणपुर होते हुए गंगा नदी के तट तक जाकर निर्माणाधीन बख्तियापुर-ताजपुर पुल के निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित