, Sept. 3 -- समीक्षा बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव-सह-प्रबंध निदेशक,पीएमआरसीएल , संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी ने पटना मेट्रो परियोजना के विभिन्न कॉरिडोर एवं सेक्शन में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, प्रमुख माइलस्टोन, निर्धारित समय-सीमा तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी।
बैठक के दौरान विभिन्न कॉरिडोर एवं सेक्शन में निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति, निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति तथा आगामी चरणों की प्राथमिकताओं की समीक्षा की गई। परियोजना के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं एवं चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई पर विचार-विमर्श किया गया।
श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप सभी लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए और कार्यों के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर उत्पन्न होने वाली बाधाओं का त्वरित समाधान किया जाए।
मंत्री श्री नीतीश मिश्रा ने निर्देश दिये कि पटना मेट्रो परियोजना के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं, जिससे जल्द से जल्द आम लोगों को बेहतर, सुगम एवं सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन और कनेक्टिविटी का लाभ मिल सके।
श्री मिश्रा ने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान आमजन को बिल्कुल असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण स्थलों पर ट्रैफिक मैनेजमेंट की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने, वैकल्पिक मार्गों एवं आवश्यक डायवर्जन की समुचित जानकारी उपलब्ध कराने तथा सड़क पर आवागमन को सुगम बनाए रखने के निर्देश दिए।
मंत्री ने परियोजना से जुड़ी सभी एजेंसियों, अधिकारियों एवं संवेदकों के बीच बेहतर एवं प्रभावी समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि समयबद्धता के साथ-साथ निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने परियोजना के प्रत्येक चरण में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
मंत्री ने अधिकारियों को आगामी कार्यों की स्पष्ट प्राथमिकता निर्धारित करते हुए नियमित समीक्षा एवं स्थल निरीक्षण के माध्यम से प्रगति की निगरानी करने को कहा, जिससे परियोजना के कार्यों को निर्धारित गति के साथ आगे बढ़ाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित