, March 19 -- मुख्यमंत्री ने कहा कि पचना से सरमेरा तक नयी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सतसंडा पहाड़ पर पर्यटक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लाल पहाड़ी को संरक्षित करने का काम शुरू किया गया है। अशोक धाम परिसर में पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। हलसी और बड़हिया में ग्रिड सब-स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है। बड़हिया से मराची तक सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। छह प्रखंडों में नये प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जा रहा है।
श्री कुमार ने कहा कि सात निश्चय 3 के तहत अगले पांच वर्षों 2025 से 2030 के बीच लखीसराय में अनेक काम कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए जिले की एक लाख 33 हजार महिलाओं को 10 हजार रूपये के हिसाब से राशि दी जा चुकी है। उन्हें रोजगार आगे बढ़ाने के लिए दो लाख रूपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जायेगी। लखीसराय में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना कर नये उद्योग लगाये जाएंगे। डेयरी को बढ़ावा देने के लिए जिले के शेष 111 गांवों में दुग्ध उत्पादन समितियों का गठन तथा सभी 76 पंचायतों में सुधा दूध बिक्री केन्द्र खोला जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लखीसराय जिले के सभी सात प्रखण्डों में आदर्श विद्यालय तथा डिग्री कॉलेज की स्थापना की जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी सात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को विशिष्ट अस्पताल तथा लखीसराय सदर अस्पताल को अति विशिष्ट अस्पताल बनाया जायेगा। लखीसराय में खेलों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जायेगी। सबका सम्मान-जीवन आसान निश्चय के तहत कठिनाइयों को दूर कर लोगों के लिए सरकारी सुविधाएं प्राप्त करना आसान बनाया जायेगा। इन कामों से जिले का पूरे तौर पर विकास होगा। केन्द्र सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। अब बिहार बहुत आगे बढ़ेगा और देश के विकसित राज्यों में शामिल हो जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित