, May 28 -- मंत्री ने बताया कि सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाओं की निःशुल्क उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही निःशुल्क जांच, निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा एवं मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत एईएस मरीजों के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि चिन्हित 12 प्रभावित जिलों में परिजन के द्वारा अपने निजी वाहन से मरीज को अस्पताल लाने पर नियमानुसार उन्हें तत्काल नगद राशि के भुगतान की भी व्यवस्था की गई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जापानी इंसेफेलाइटिस का निःशुल्क नियमित टीकाकरण अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर टेलीमेडिसिन कार्यक्रम के अंतर्गत टेली कंसल्टेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। आशा एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ ग्राम स्तर पर समन्वय स्थापित कर बच्चों में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित