, Feb. 25 -- नगर आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि दिए गए निर्देशों का क्रियान्वयन केवल कागज़ों तक सीमित न रहे। उन्हाेंने कहा कि वह स्वयं विभिन्न अंचलों का स्थल भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी कार्य जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू हो रहे हैं। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाएगी।

नगर आयुक्त श्री मीणा ने बैठक में स्पष्ट शब्दों में कहा कि मॉनसून को लेकर किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि पूर्व तैयारी, सतत निगरानी और समयबद्ध कार्ययोजना के साथ कार्य सुनिश्चित किया जाए, जिससे वर्षा ऋतु के दौरान नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो।

नगर आयुक्त ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि जिन स्थलों पर मेट्रो, सड़क, पुल, नाला, पाइपलाइन अथवा अन्य आधारभूत संरचना से संबंधित कार्य प्रगति पर हैं, वहां जलनिकासी प्रभावित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। निर्माण कार्यों के कारण किसी भी प्रकार की अवरोधक स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए संबंधित एजेंसियों को उत्तरदायी बनाया गया है।

गौरतलब है वर्तमान में नगर निगम द्वारा सभी अंचलों में नालों की व्यापक उड़ाही एवं सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जर्जर एवं क्षतिग्रस्त मैनहोल की मरम्मत एवं प्रतिस्थापन, मैनहोल ढक्कनों का नवीनीकरण किए जा रहे हैं। प्रत्येक वार्ड में नियमित निरीक्षण अभियान चलाकर दैनिक प्रगति की समीक्षा की जा रही है।

बैठक में मेट्रो रेल परियोजना, पथ निर्माण विभाग, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, भवन निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, बीएमएसआईसीएल तथा बुडको के अधिकारियों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित