, April 1 -- रजौली कार्यालय में 9,562 दस्तावेज़ों के माध्यम से 26.57 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 34.54 करोड़ रुपये (129.98 प्रतिशत) का राजस्व संग्रह हुआ। पटना सिटी कार्यालय ने 7,022 दस्तावेज़ों के साथ 89.58 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 106.53 करोड़ रुपये (118.93 प्रतिशत) की प्राप्ति हासिल की। विक्रम कार्यालय में 10,032 दस्तावेज़ों के जरिए 50.69 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 59.80 करोड़ रुपये (117.97 प्रतिशत) का राजस्व अर्जित किया गया, जबकि डेहरी ऑन सोन कार्यालय ने 6,678 दस्तावेज़ों के साथ 37.78 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 44.34 करोड़ रुपये (117.35 प्रतिशत) की राजस्व प्राप्ति सुनिश्चित की। कुछ जिलों में अपेक्षाकृत कम प्रदर्शन भी दर्ज किया गया, जिनमें मुजफ्फरपुर (87.78 प्रतिशत ), मधुबनी (87.49प्रतिशत), समस्तीपुर (86.53 प्रतिशत ), बेतिया (85.53 प्रतिशत ) तथा मधेपुरा (81.52 प्रतिशत ) शामिल हैं।

राज्य में राजस्व संग्रहण के दृष्टिकोण से प्रमंडलों की स्थिति में पटना प्रमंडल शीर्ष पर रहा, जहां कुल 2,92,292 दस्तावेजों का निबंधन करते हुए 2,174.93 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 2,303.84 करोड़ रुपये की प्राप्ति दर्ज की गई, जो 105.93 प्रतिशत है। इसके बाद भागलपुर प्रमंडल में 67,457 दस्तावेजों के साथ 380.06 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 382.30 करोड़ रुपये (100.59 प्रतिशत) तथा मगध प्रमंडल में 1,38,446 दस्तावेजों के साथ 709.78 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 713.86 करोड़ रुपये (100.58 प्रतिशत) की प्राप्ति हुई।

वहीं पूर्णिया प्रमंडल में 2,04,322 दस्तावेजों के माध्यम से 749.49 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 705.83 करोड़ रुपये (94.17 प्रतिशत) राजस्व प्राप्त हुआ। सारण प्रमंडल में 1,29,939 दस्तावेजों के साथ 654.34 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 610.94 करोड़ रुपये (93.37 प्रतिशत) की प्राप्ति दर्ज की गई, जबकि मुंगेर प्रमंडल में 1,08,107 दस्तावेजों के जरिए 596.66 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 556.38 करोड़ रुपये (93.25 प्रतिशत) राजस्व संग्रह किया गया।

इसके अतिरिक्त तिरहुत प्रमंडल में सर्वाधिक 3,80,786 दस्तावेजों का निबंधन होने के बावजूद 1,766.14 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 1,576.04 करोड़ रुपये (89.24 प्रतिशत) की प्राप्ति हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित