, Sept. 19 -- बैठक में लाइसेंसी एवं जब्त हथियारों की भी समीक्षा की गई। जिले में कुल 686 शस्त्र एवं 608 लाइसेंस हैं, जिनमें प्रतिवेदित माह तक 638 शस्त्रों का सत्यापन किया जा चुका है। अवैध हथियार एवं विस्फोटक पदार्थों की बरामदगी तथा शस्त्र अधिनियम एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की भी समीक्षा की गई।भूमि विवादों के मामलों में अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को आपसी समन्वय स्थापित कर मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि जिले के ऐसे गांवों की सूची तैयार की जाए, जहां पिछले पांच वर्षों में कोई कांड दर्ज नहीं हुआ है, ताकि ऐसे क्षेत्रों में बेहतर पुलिसिंग एवं जनसहभागिता को प्रोत्साहित किया जा सके।

इसके अतिरिक्त निर्वाचन संबंधी कांडों के निष्पादन, शराब एवं गांजा विनष्टीकरण, अभियोजन की स्थिति तथा खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने तथा विभागीय समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में अपर सामाहर्ता नीराज कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा राहुल कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यलय, सिविल सर्जन जय प्रकाश सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, नजारत उपसमाहर्ता सुश्री प्राची कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित