, Aug. 13 -- बारिश की स्थिति में वर्षा जल की त्वरित और सुगम निकासी के लिए गांधी मैदान में दो 10 एचपी पंप और तीन सुपर सकर मशीनें तैनात की गई हैं। इसके अलावा, मौर्या होटल के पास एक अतिरिक्त सुपर सकर मशीन की व्यवस्था की गई है, ताकि जलजमाव की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।गांधी मैदान के बाहरी क्षेत्र में कुल 153 स्ट्रीट लाइट और 6 हाईमास्ट लाइट हैं। मैदान के अंदर 15 हाईमास्ट लाइट स्थापित हैं। विद्युत प्रमंडल द्वारा सभी लाइटों की जांच कर उन्हें क्रियाशील रखना सुनिश्चित किया जा रहा है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मैदान के अंदर स्थित सभी हाईमास्ट लाइटों को लाल कपड़े से घेराबंदी की गई है।

समारोह में आने वाले लोगों के लिए पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। जलापूर्ति प्रमंडल द्वारा 3,600 लीटर के 6-6 वाटर टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, लोगों के लिए निगम नीर की भी व्यवस्था की जाएगी।

आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गांधी मैदान में एक-एक पिंक टॉयलेट और दो लू कैफे की व्यवस्था की जाएगी।

इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के माध्यम से गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह की लाइव निगरानी की जाएगी। साथ ही, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अधिष्ठापित कुल 15 वीएमडी के माध्यम से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में आने वाले नागरिकों की सुविधा और समारोह के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए पटना नगर निगम द्वारा सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। समारोह के दौरान स्वच्छता, सुविधाओं और व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी करते हुए आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित