, Sept. 28 -- सोमवार को अजीमाबाद अंचल में 243 संपत्तियों से लगभग Rs.20.48 लाख, बांकीपुर अंचल में 212 संपत्तियों से Rs.19.79 लाख, कंकड़बाग अंचल में 206 संपत्तियों से Rs.16.16 लाख, नूतन राजधानी अंचल में 238 संपत्तियों से Rs.24.10 लाख, पाटलिपुत्र अंचल में 233 संपत्तियों से लगभग Rs.25.02 लाख तथा पटना सिटी अंचल में 108 संपत्तियों से Rs.5.45 लाख का संपत्ति कर प्राप्त हुआ।राजस्व संग्रह के साथ-साथ संपत्तियों को कर के दायरे में लाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रगति हुई।
सोमवार को अजीमाबाद में 50, बांकीपुर में 24, कंकड़बाग में 49, नूतन राजधानी में 45, पाटलिपुत्र में 43 तथा पटना सिटी में 18 संपत्तियों का कर निर्धारण किया गया। इसके अतिरिक्त, 51 संपत्ति मालिकों ने स्व-कर पुनर्निर्धारण की प्रक्रिया पूरी की।
वहीं, निगम की टीमों द्वारा 13 संपत्तियों के फील्ड वेरिफिकेशन के दौरान पूर्व में निर्धारित कर में विसंगतियां पाए जाने पर पेनाल्टी लगाते हुए पुनः कर निर्धारण किया गया। इस कार्रवाई से संपत्ति कर के दायरे का विस्तार करने के साथ-साथ कर निर्धारण में पारदर्शिता एवं राजस्व संग्रह को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
पटना नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि बिना पेनाल्टी संपत्ति कर भुगतान की निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने में अब केवल दो दिन शेष हैं। ऐसे में सभी संपत्ति मालिक 30 सितंबर तक अपना बकाया संपत्ति कर अनिवार्य रूप से जमा कर दें। निर्धारित समय-सीमा के बाद कर भुगतान पर नियमानुसार प्रतिमाह 1.5 प्रतिशत की दर से पेनाल्टी देय होगी।
नागरिक निगम के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अथवा अपने नजदीकी निगम टैक्स काउंटर पर जाकर संपत्ति कर जमा कर सकते हैं। समय पर कर भुगतान न केवल अतिरिक्त आर्थिक बोझ से बचाता है, बल्कि शहर में नागरिक सुविधाओं एवं विकास कार्यों के लिए निगम के राजस्व को भी सुदृढ़ करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित