, May 29 -- कंकड़बाग अंचल के वार्ड संख्या-46 स्थित अवध अपार्टमेंट के पास एक बड़ा पेड़ गिर गया था। निगम कर्मियों द्वारा वुड कटर मशीन से पेड़ को काटकर सुरक्षित तरीके से हटाया गया एवं मार्ग को चालू कराया गया। बांकीपुर अंचल के बलदेव सहाय रोड, कांग्रेस मैदान, खेतान मार्केट, काजीपुर रोड, एनआईटी कैंपस एवं एनआईटी घाट रोड सहित विभिन्न स्थानों पर टूटकर गिरे पेड़ों एवं डालियों को त्वरित रूप से हटाया गया।

वहीं, पटना सिटी एवं अजीमाबाद अंचल से पेड़ अथवा डाल गिरने की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।

उल्लेखनीय है कि करीब तीन घंटे तक हुई तेज बारिश के बावजूद पटना नगर निगम की सक्रियता एवं पूर्व तैयारी के कारण अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम एक घंटे के भीतर जलनिकासी सुनिश्चित कर ली गई। बारिश शुरू होते ही सभी वरीय पदाधिकारी एवं सफाई कर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंच गए तथा जलजमाव वाले स्थलों पर त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की गई।

गांधी मैदान गेट संख्या-3 के समीप 10 एचपी क्षमता का पंपसेट लगाकर जलनिकासी की गई। वहीं दरियापुर गोला क्षेत्र में सुपर सकर मशीनों के माध्यम से तेजी से पानी निकाला गया। इसके अतिरिक्त बेली रोड फ्लाईओवर पर नाले के मुंह पर जमा कचरे की लगातार सफाई कराई गई, जिससे फ्लाईओवर पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

पटना नगर निगम द्वारा मानसून एवं खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए सभी अंचलों में निगरानी एवं त्वरित राहत कार्य के लिए टीमों को अलर्ट मोड में रखा गया है, ताकि नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित