, July 8 -- एंटी-लार्वा छिड़काव के लिए नगर निगम के प्रत्येक सेक्टर में एक किट उपलब्ध कराई गई है। इस प्रकार पूरे नगर निगम क्षेत्र में कुल 375 एंटी-लार्वा किट कार्यरत हैं। एंटी-लार्वा उपचार के लिए टेमीफॉस रसायन का उपयोग किया जा रहा है, जो मच्छरों के लार्वा को नष्ट कर उनके प्रजनन को नियंत्रित करने में प्रभावी माना जाता है।नगर निगम के प्रत्येक अंचल द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के लिए विस्तृत माइक्रो प्लान तैयार किया गया है। इसी योजना एवं निर्धारित रोस्टर के अनुरूप प्रतिदिन दो पालियों में फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा छिड़काव का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही नागरिकों की मांग एवं शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर निगम की टीम संबंधित घरों एवं परिसरों में पहुंचकर भी फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा का छिड़काव कर रही है।

पटना नगर निगम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों एवं आसपास जलजमाव न होने दें, साफ-सफाई बनाए रखें तथा मच्छरों के प्रजनन को रोकने में प्रशासन का सहयोग करें। यदि किसी क्षेत्र, आवासीय परिसर या घर में फॉगिंग अथवा एंटी-लार्वा छिड़काव की आवश्यकता हो, तो नागरिक नगर निगम के टोल-फ्री नंबर 155304 अथवा व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 9264447449 पर संपर्क कर सेवा का अनुरोध कर सकते हैं। नगर निगम की टीम प्राप्त अनुरोधों के आधार पर संबंधित स्थान पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

पटना नगर निगम वर्षा के दौरान जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मच्छरजनित एवं संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए सतत एवं व्यापक अभियान चला रहा है तथा नागरिकों के सहयोग से इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित