, April 6 -- नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने कहा कि निगम के सफाईकर्मियों और उनके परिवारों को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, 'प्रोजेक्ट उड़ान' का उद्देश्य केवल बच्चों को कोचिंग उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उनके सपनों को साकार करने का अवसर देना है। यह पहल सामाजिक गतिशीलता को बढ़ावा देगी और सफाईकर्मियों के परिवार को सशक्त बनाएगी, जिससे उनके बच्चों को बेहतर अवसर मिल सकें और समाज में समानता स्थापित हो सके।

श्री मीणा ने कहा कि पटना नगर निगम का उद्देश्य केवल नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन कर्मचारियों और उनके परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना भी है, जो दिन-रात शहर को स्वच्छ बनाए रखने में लगे रहते हैं।

नगर आयुक्त ने कहा कि निगम चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों से जोड़ने का कार्य करेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक खर्चों के लिए सीएसआर साझेदारी के माध्यम से पूर्ण वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही निगम की ओर से बच्चों की पढ़ाई और तैयारी की प्रगति की नियमित समीक्षा भी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित