, Sept. 26 -- बिहार विद्यापीठ, मे-फ्लावर गली एवं गंगा किनारे के क्षेत्रों में संप एवं पंप लगातार संचालित रहने के कारण जलनिकासी व्यवस्था प्रभावी बनी रही और इन क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।कंकड़बाग के करबिगहिया क्षेत्र में सुपर सकर मशीन के माध्यम से जलनिकासी कर ली गई है। बारिश थमते ही क्षेत्र को त्वरित रूप से जलजमाव मुक्त कराया गया। चिरैयाटाड़ पुल के नीचे, राजेंद्र नगर टर्मिनल सहित अन्य जलजमाव संभावित क्षेत्रों में भी लगातार निगरानी एवं आवश्यक जलनिकासी सुनिश्चित की गई।

इसी प्रकार खेतान मार्केट, नवाब बहादुर रोड, जल्ला रोड एवं एनएमसीएच रोड सहित पटना सिटी क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर पंप लगातार संचालित किए गए, जिसके परिणामस्वरूप इन क्षेत्रों में जलनिकासी न्यूनतम समय में सुनिश्चित की गई।

पटना नगर निगम की टीमें बारिश के दौरान चौबीसों घंटे फील्ड में सक्रिय रहकर जलनिकासी एवं आपात परिस्थितियों पर कार्रवाई कर रही हैं।

निगम द्वारा संवेदनशील स्थलों पर पंप, सुपर सकर, जेसीबी एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित