, Sept. 18 -- अभियान के तहत शुक्रवार को "स्वच्छता ज्ञान यात्रा" कमला नेहरू बालिका विद्यालय की छात्राओं को पटना नगर निगम की टीम द्वारा बेउर स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। छात्राओं ने सीवेज एवं अपशिष्ट जल के उपचार की प्रक्रिया को करीब से समझा और जल प्रबंधन तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी प्राप्त की।इस दौरान छात्राओं को स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा जल संरक्षण एवं स्वच्छ पर्यावरण के लिए जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं ने स्वच्छता और जल संरक्षण का संकल्प भी लिया।
नूतन राजधानी अंचल के वार्ड संख्या 12 में गणेश पूजा पंडाल एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान कचरे का संग्रहण कर उसका समुचित निस्तारण सुनिश्चित किया गया। श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को पूजा स्थलों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों को भी स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए जागरूक किया गया।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शहर के विभिन्न कचरा स्थलों को स्वच्छ एवं बेहतर बनाने के लिए जनभागीदारी आधारित अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं को स्वच्छता अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से 'स्वच्छता ज्ञान यात्रा', संवाद कार्यक्रम, सफाई मित्र सम्मान शिविर, खेल प्रतियोगिताएं, 'एक पेड़ मां के नाम' तथा 'स्वच्छता से समृद्धि' जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पटना नगर निगम का यह अभियान पूरे महीने जारी रहेगा, जिसमें स्वच्छता को केवल निगम की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित