, May 9 -- निरीक्षण के बाद अधिकारियों और संकाय सदस्यों को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव श्री अमृत ने कहा: "नालंदा न केवल बिहार बल्कि पूरे विश्व के लिए ज्ञान का प्रतीक रहा है। इस नव-निर्मित परिसर को देखना एक सुखद अनुभव है, जो अपनी प्राचीन विरासत को आधुनिक नवाचार के साथ संजोए हुए है। राज्य सरकार विश्वविद्यालय के विकास और इसे अंतरराष्ट्रीय ज्ञान के केंद्र के रूप में पुनर्स्थापित करने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिये प्रतिबद्ध है।" भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी नालंदा ने मुख्य सचिव को परिसर के आसपास चल रहे विकास कार्यों और बुनियादी ढांचों के बारे में जानकारी दी।

मुख्य सचिव ने विश्वविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह संस्थान आने वाले समय में दक्षिण-पूर्व एशिया और विश्व के अन्य देशों के साथ भारत के शैक्षणिक संबंधों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित