, Sept. 16 -- 17 सितंबर, 2026 को नगर परिषद लखीसराय अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर भी दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत नगर भवन, लखीसराय में 101 दीप, सम्राट अशोक भवन में 101 दीप, शहीद स्थल, लखीसराय में 51 दीप, वृद्धाश्रम, पंजाबी मोहल्ला में 51 दीप, विवाह भवन, विद्यापीठ चौक में 51 दीप तथा रैन बसेरा में 51 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।प्रत्येक पंचायत में दीप प्रज्वलन की तिथि-वार एवं पंचायतवार रिपोर्टिंग रखी जाएगी तथा प्रज्वलित किए गए दीपों की संख्या का विवरण संधारित किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए पंचायत सचिव को नोडल पदाधिकारी तथा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को सुपर नोडल पदाधिकारी के रूप में दायित्व सौंपा गया है।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम का सफल, व्यापक, व्यवस्थित एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में अपर समाहर्ता लखीसराय नीरज कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता लखीसराय राहुल कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीरज कुमार, वरीय उप समाहर्ता लखीसराय शशि कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रीमती पम्मीरानी, नजारत उपसमाहर्ता सुश्री प्राची कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी लखीसराय रवि कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित