, May 19 -- मंत्री श्री प्रकाश ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि "सहयोग शिविर" प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है, जिससे लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा। श्री प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी शीर्ष नेताओं के मार्गदर्शन में बिहार सरकार सेवा, सुशासन और जनसरोकार की भावना के साथ कार्य कर रही है। पंचायत स्तर पर आयोजित ये शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देंगे तथा योजनाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध कराएंगे।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं एवं आवेदन संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए, जिनके समाधान के लिये आवश्यक निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित