, Aug. 1 -- मोक्ष धाम निर्माण योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में 446 स्थलों का सर्वेक्षण किया जा चुका है।मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत जिले में 45,600 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके विरुद्ध अब तक 44,537 सोलर स्ट्रीट लाइटों का अधिष्ठापन किया जा चुका है, जो लक्ष्य का करीब 98 प्रतिशत है।

मंत्री ने अधिकारियों को नियमित रूप से सोलर स्ट्रीट लाइटों का निरीक्षण कराने तथा खराब लाइटों को संबंधित एजेंसी के माध्यम से शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिये।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि बहेड़ी एवं कुशेश्वरस्थान प्रखंडों में अभी सोलर स्ट्रीट लाइटों का अधिष्ठापन शेष है। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शेष कार्य को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया।

श्री प्रकाश ने पंचायत सरकार भवनों के निर्माण से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन पंचायतों में भवन निर्माण पूरा हो चुका है, वहां आरटीपीएस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए, जिससे ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर ही आवश्यक लोक सेवाओं का लाभ मिल सके।उन्होंने सहयोग पोर्टल पर पंचायती राज विभाग से संबंधित प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा ग्रामीणों को कार्यक्रम के उद्देश्यों के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित करने को कहा।

दरभंगा ग्रामीण के जनता दल यूनाइटेड (जदयू)विधायक राजेश कुमार मंडल ने गौसाघाट एवं धोई घाट स्थित बंद पड़े शवदाह गृहों का संचालन पुनः शुरू कराने का सुझाव दिया। उन्होंने प्रत्येक पंचायत में खेल मैदान एवं पुस्तकालय विकसित करने की आवश्यकता भी जतायी।

बैठक में मंत्री के आप्त सचिव अमरेश कुमार अमर, सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, उप विकास आयुक्त स्वप्निल, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पवन कुमार यादव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष अमन सहित भवन निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित