, Oct. 20 -- राजद नेता ने पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि संतुलित आहार और पर्याप्त पोषण के अभाव में बिहार की महिलाओं में खून की कमी तथा बच्चों में बौनेपन की समस्या गंभीर है। उन्होंने पिछले कुछ दिनों में बेटियों के साथ सड़कों पर हुई आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

नेता प्रतिपक्ष ने वर्तमान में बिहार में कानून व्यवस्था तथा भ्र्ष्टाचार पर सवाल उठाए और कहा कि राज्य में ऐसी व्यवस्था स्थापित होनी चाहिए, जिसमें हर हाथ को काम मिले और हर घर खुशहाल हो। उन्होंने पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई को ऐसी व्यवस्था का आधार बताया, जिससे आम लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि सुविधाओं और न्याय के क्षेत्र में राहत मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित