, Sept. 20 -- श्री यादव ने कहा कि बाढ़ के कारण करीब डेढ़ लाख हेक्टेयर में धान, मक्का, सब्जी और केले की फसल प्रभावित होने की सूचना है। उन्होंने क्षतिग्रस्त फसलों का शीघ्र सर्वेक्षण कर किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की।उन्होंने कहा कि उनके पत्र और लगातार उठाये गये मुद्दों के बाद केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार का दौरा किया था। उन्होंने केंद्र से श्री चौहान के दौरे के दौरान किए गए आकलन, राहत एवं पुनर्वास तथा बाढ़ से हुए नुकसान से संबंधित रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की।
राजद नेता ने कहा कि बिहार में बड़े पैमाने पर लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, ऐसे में केंद्र सरकार से राज्य को अतिरिक्त सहायता उपलब्ध करायी जानी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष और अन्य केंद्रीय संसाधनों से बिहार को मिली सहायता का विवरण भी सार्वजनिक करने की मांग की।
श्री यादव ने कहा कि बाढ़ की स्थिति के बीच विभिन्न आयोजनों पर खर्च और राहत कार्यों को लेकर सरकार को अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए व्यापक स्तर पर संसाधन जुटाने की आवश्यकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित