, Oct. 22 -- निर्वाचन सामग्री प्राप्त करते समय उपलब्ध सूची से प्रत्येक सामग्री का मिलान करने, आवश्यक प्रपत्रों एवं अभिलेखों की जाँच करने तथा किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल जानकारी देकर उसका निराकरण कराने का निर्देश दिया गया।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी मतदान कर्मी नियुक्ति पत्र में अंकित निर्देशों का पालन करें तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप मतदान केंद्र पर पहुँचकर आवश्यक तैयारियाँ पूरी करें।
मतदान प्रक्रिया के दौरान गोपनीयता बनाए रखें। किसी भी प्रकार के दबाव, प्रलोभन अथवा पक्षपात से प्रभावित हुए बिना निर्वाचन संबंधी निर्देशों के अनुरूप कार्य करें। पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान कर्मी प्रशिक्षण में समझाई गई प्रक्रियाओं के अनुसार मतदान संपन्न कराएँ। किसी विषय पर संशय होने पर सक्षम पदाधिकारी से तत्काल मार्गदर्शन प्राप्त करें। संबंधित निर्वाचन की मतदाता सूची एवं निर्धारित पहचान प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक जाँच सुनिश्चित करें। मतदान से जुड़े प्रपत्रों एवं अभिलेखों में प्रविष्टियाँ स्पष्ट, सही और पूर्ण रूप से दर्ज करें।
स्टैटिक दंडाधिकारी मतदान केंद्र पर शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहें। मतदाताओं के व्यवस्थित प्रवेश एवं मतदान में सहयोग करें तथा अनधिकृत गतिविधियों की सूचना तत्काल संबंधित पदाधिकारी को दें।
सेक्टर-सह-जोनल दंडाधिकारी अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों एवं मतदान दलों से नियमित संपर्क बनाए रखें। किसी भी कठिनाई, व्यवधान अथवा आकस्मिक परिस्थिति की जानकारी प्राप्त होते ही आवश्यक समन्वय कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। मतदान से पूर्व, मतदान के दौरान तथा मतदान समाप्ति के बाद मतपेटियों, मतपत्रों एवं संबंधित अभिलेखों की सुरक्षा में विशेष सावधानी बरतें। सीलिंग, पैकिंग एवं जमा करने की कार्रवाई निर्धारित निर्देशों के अनुसार करें।
मतदान की प्रगति तथा किसी महत्वपूर्ण घटना की सूचना निर्धारित माध्यम से समय पर दें। सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी आपस में संपर्क बनाए रखें।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिये कि मतदान समाप्ति के बाद सभी आवश्यक अभिलेखों की जाँच करते हुए मतपेटियों एवं निर्वाचन सामग्री को निर्धारित प्राप्ति केंद्र पर विधिवत जमा कराया जाए। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों से जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करते हुए शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित निर्वाचन संपन्न कराने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित