, April 28 -- सांसद ने बताया कि एमएसएमई से संबंधित विभिन्न योजनाओं, प्रशिक्षण अवसरों पर आईटीआई के प्रशिक्षणार्थियों को एक्सटेंशन सेंटर के लैब तथा आधुनिक मशीनों एवं तकनीकी प्रक्रियाओं का काफी फायदा पहुंचेगा।भारत सरकार के सूक्ष्म लघु तथा मध्यम उद्योग मंत्रालय के द्वारा किए गए इस पहल को सफल एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए उन्होंने कहा कि पटना के साथ साथ बिहार दरभंगा सहित अन्य चार जिलों में इस तरह के सेंटर की स्थापना और विस्तार की गई है, जो गौरव का विषय है।
सांसद श्री ठाकुर ने इस मौके पर केंद्र में मोदी के नेतृत्व में इस क्षेत्र में की जा रहे पहल की जमकर सराहना करते हुए कहा कि 2026-27 के बजट में इस मंत्रालय को दस हजार करोड़ की स्वीकृति देकर छात्र छात्राओं तथा उद्यमियों के लिए दूरगामी कदम साबित होने वाली पहल की है, जबकि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के लिए 2 हजार करोड़ रुपए का बजटीय प्रावधान किया गया है जो प्रशंसनीय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित