, Oct. 7 -- राज्य के विभिन्न जिलों में 318 फॉगिंग मशीनें कार्यरत हैं। फॉगिंग के लिए पर्याप्त मात्रा में टेक्निकल मालाथियान उपलब्ध है तथा राज्य भंडार में 172 किलोग्राम टेक्निकल मालाथियान का स्टॉक उपलब्ध है। डेंगू पॉजिटिव मरीजों की जानकारी संबंधित जिलों के साथ नियमित रूप से साझा की जा रही है, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में समय पर फॉगिंग एवं अन्य निरोधात्मक गतिविधियां सुनिश्चित की जा सकें।राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में डेंगू की जांच के लिए एनएस 1 एलिसा एवं आईजीएमएलिसा जांच किट उपलब्ध कराई गई हैं। जिला अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में जांच की सुविधा उपलब्ध है। आवश्यकता के अनुसार जिलों को तत्काल जांच किट उपलब्ध कराने के लिए राज्य स्तर पर पर्याप्त बफर स्टॉक भी रखा गया है।
डेंगू मरीजों के उपचार के लिए आवश्यकतानुसार रक्त एवं प्लेटलेट्स की उपलब्धता पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। राज्य के चिह्नित रक्त केंद्रों में प्लेटलेट्स तैयार करने एवं जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। सभी संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों को मरीजों की आवश्यकता के अनुसार प्लेटलेट्स की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए हैं।
डेंगू के मामलों की इंटेग्राटेड हेल्थ इनफार्मेशन प्लेटफार्म पोर्टल के माध्यम से प्रतिदिन निगरानी की जा रही है। प्रयोगशाला से पुष्टि होने वाले प्रत्येक डेंगू मरीज की विस्तृत जानकारी दर्ज की जा रही है। पॉजिटिव मामले सामने आने पर संबंधित क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने, फॉगिंग तथा अन्य आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की व्यवस्था की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित