, Oct. 7 -- डेंगू एवं चिकुनगुनिया के बेहतर क्लीनिकल मैनेजमेंट के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सकों एवं लैब टेक्नीशियनों को प्रशिक्षण दिया गया है। अगस्त एवं सितंबर 2026 में 90 चिकित्सा पदाधिकारियों को डेंगू एवं चिकुनगुनिया के क्लीनिकल मैनेजमेंट तथा 86 लैब टेक्नीशियनों को एलिसा रीडर के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू एवं चिकुनगुनिया की रोकथाम के लिए समय पर जांच, नियमित सर्विलांस, प्रभावी फॉगिंग, लार्वा नियंत्रण, पर्याप्त जांच किट एवं प्लेटलेट्स की उपलब्धता तथा जन-जागरूकता पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
आम लोगों से अपील की गयी है कि घरों एवं आसपास पानी जमा न होने दें। कूलर, गमले, टायर, छतों एवं अन्य जलजमाव वाले स्थानों की नियमित सफाई करें तथा मच्छरों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाएं। निर्माण स्थलों, स्कूलों, बाजारों, बस स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी जलजमाव को रोकना डेंगू की रोकथाम में महत्वपूर्ण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित