, May 18 -- कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्नातकोत्तर मैथिली विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार कर्ण ने कहा कि अनुसंधान का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं होना चाहिए, बल्कि ऐसा शोध होना चाहिए जो समाज को नई दिशा दे तथा नए तथ्यों और सामग्री को सामने लाए। उन्होंने शोधार्थियों से अपने निष्कर्षों में मौलिक चिंतन को महत्व देने की अपील की। इस अवसर पर विभाग के वरीय प्राध्यापक प्रो. अशोक कुमार मेहता, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. सुरेश पासवान तथा डॉ. अभिलाषा कुमारी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. दमन कुमार झा ने किया। प्रारंभ में प्रो. दमन कुमार झा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विषय प्रवेश कराया।

व्याख्यान में शोधार्थी प्रवीण, राजनाथ, प्रियंका, मनोज, अंबालिका, राजू शर्मा, मनीष, मनोज पंडित और मिथिलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित