, May 12 -- इस केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुश्री स्वाती कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, हुलासगंज, सुश्री अस्मिता, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, हुलासगंज तथा प्रकृति संकुल स्तरीय संघ के अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, हुलासगंज ने अपने संबोधन में कहा कि 'दीदी अधिकार केंद्र' महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वहीं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ने कहा कि जीविका द्वारा शुरू की गई यह पहल अत्यंत प्रशंसनीय है तथा पंचायती राज विभाग की ओर से अभिसरण एवं समन्वय से संबंधित हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 'दीदी अधिकार केंद्र' महिलाओं के लिए कानूनी परामर्श, लैंगिक हिंसा के विरुद्ध सहायता, सरकारी योजनाओं से जुड़ाव तथा सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिये एक प्रभावी मंच के रूप में कार्य कर रहा है। यह पहल से महिलाओं को आत्मविश्वास प्रदान कर एवं अधिकारों के प्रति जागरूक बनाकर समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित