, Aug. 12 -- प्रभात फेरी के दौरान प्रतिभागियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं सम्मान का विशेष ध्यान रखा गया। विभिन्न मार्गों से गुजरती प्रभात फेरी ने वातावरण में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का भाव उत्पन्न किया।डाक विभाग द्वारा इस अभियान के माध्यम से आमजन से अपील की जा रही है कि वे 'हर घर तिरंगा' अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता एवं सम्मान व्यक्त करें।

कार्यक्रम एवं प्रभात फेरी की उच्च गुणवत्ता वाली फोटो एवं वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई, जिससे अभियान की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जा सके।

'हर घर तिरंगा' अभियान का मूल संदेशराष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्र के प्रति गौरव और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता है। डाक विभाग इस भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित