, Sept. 22 -- जिला पदाधिकारी ने दवा वितरण काउंटर का निरीक्षण करते हुए मरीजों की कतार को सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दवा लेने के लिए मरीजों को अव्यवस्थित भीड़ का सामना नहीं करना पड़े।इसके लिए महिला एवं पुरुष मरीजों के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बुजुर्ग, दिव्यांग एवं विशेष आवश्यकता वाले मरीजों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखने को कहा गया।अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया गया कि दवा वितरण की पूरी प्रक्रिया को मरीज-अनुकूल बनाया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी मरीज को दवा प्राप्त करने के लिए अनावश्यक रूप से लंबा इंतजार न करना पड़े।
जिला पदाधिकारी ने अस्पताल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का भी जायजा लिया तथा अस्पताल के अंदर एवं बाहर नियमित और प्रभावी साफ-सफाई सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया।
अस्पताल के वार्ड, गलियारे, प्रतीक्षालय, दवा वितरण क्षेत्र, शौचालय एवं अन्य स्थानों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया। संबंधित पदाधिकारियों को सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि अस्पताल में स्वच्छ वातावरण बनाए रखना मरीजों के स्वास्थ्य एवं संक्रमण की रोकथाम के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए साफ-सफाई के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिला पदाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिया कि मरीजों के इलाज एवं उनकी सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी निर्धारित समय पर अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहें और मरीजों के साथ संवेदनशील एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार करें।
उन्होंने निर्देश दिया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर मिलें तथा चिकित्सकीय सेवा, दवा अथवा अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही, अनधिकृत अनुपस्थिति अथवा मरीजों को अनावश्यक परेशानी पहुंचाने जैसी स्थिति सामने आने पर संबंधित की जवाबदेही निर्धारित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान दिए गए सभी निर्देशों का त्वरित अनुपालन सुनिश्चित करने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। निरीक्षण के क्रम में डॉ सतेंद्र कुमार, डॉ इमरान मेहंदी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित