, Oct. 21 -- प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मतदान दलों, जोनल दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों के निर्धारित गंतव्य पर पहुँचने की जानकारी प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है।दूरभाष, ई-मेल एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त निर्वाचन संबंधी सूचनाओं तथा शिकायतों की नियमित निगरानी की जाएगी। आवश्यकतानुसार संबंधित पीठासीन पदाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अभ्यर्थियों, उनके प्राधिकृत अभिकर्ताओं तथा आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों को भी दर्ज कर उनके निष्पादन का अनुश्रवण किया जाएगा।

मतदान समाप्ति के बाद सभी मतपेटिकाओं के एमआईटी, मुजफ्फरपुर स्थित वज्रगृह पहुँचने तक संबंधित पीठासीन पदाधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।

निर्बाध संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ नियंत्रण कक्ष के सुचारु संचालन के लिये निर्बाध विद्युत आपूर्ति, जेनरेटर, वायरलेस संचार, अग्निशमन दस्ता तथा चिकित्सा पदाधिकारी, पारामेडिकल कर्मियों एवं आवश्यक दवाओं सहित एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने संबंधित मतदाताओं, अभ्यर्थियों, अभिकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि निर्वाचन से संबंधित किसी भी सूचना अथवा शिकायत के लिए जारी नियंत्रण कक्ष के नंबरों पर संपर्क करें तथा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित मतदान में सहयोग प्रदान करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित