, Sept. 4 -- अगस्त महीने में सर्जरी के मामले में वैशाली जिला अस्पताल सबसे आगे रहा। यहां एक महीने में 651 सर्जरी की गईं। वहीं पटना में 587, अररिया में 529, मधेपुरा में 494 और भोजपुर में 362 सर्जरी हुईं। इन जिलों में सर्जिकल सेवाओं का बेहतर संचालन जिला अस्पतालों में उपलब्ध सेवाओं के प्रभावी उपयोग को दर्शाता है।इन आंकड़ों से यह भी सामने आता है कि जिला स्तर पर अस्पतालों की सर्जिकल सेवाएं अब अधिक सक्रियता के साथ संचालित हो रही हैं। अलग-अलग जिलों में सर्जरी की बढ़ती संख्या से स्थानीय स्तर पर मरीजों को उपचार की सुविधा मिलने का लाभ मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलों में उपलब्ध सेवाओं की नियमित समीक्षा के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि सर्जिकल सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक मरीजों तक पहुंच सके।
जून से अगस्त तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिला अस्पतालों में सर्जरी की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है। जून में जहां 2,428 सर्जरी हुईं, वहीं दो महीने बाद अगस्त में यह संख्या 8,209 तक पहुंच गई। यह बढ़ोतरी जिला अस्पतालों में सर्जिकल सेवाओं के विस्तार और उनके अधिक प्रभावी संचालन की दिशा में हो रहे प्रयासों को दर्शाती है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला अस्पतालों की नियमित समीक्षा और वहां उपलब्ध सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से सर्जिकल सेवाओं को गति मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित