, Sept. 4 -- विभाग का जोर इस बात पर है कि जिला अस्पतालों में उपलब्ध विशेषज्ञ सेवाओं का अधिकतम उपयोग हो और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उनके घर नजदीक ही मिल सके। इसके साथ ही अस्पतालों में उपलब्ध मानव संसाधन और आधारभूत सुविधाओं का बेहतर समन्वय करते हुए मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।जिला अस्पतालों में सर्जरी सेवाओं का विस्तार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में भी स्वास्थ्य विभाग का प्रयास रहेगा कि जिला अस्पतालों में उपलब्ध सर्जिकल एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, जिससे आम लोगों को अपने जिले में ही आवश्यक उपचार की सुविधा मिल सके।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा कि जिला अस्पतालों में सर्जरी की बढ़ती संख्या हमारे लिए उत्साहजनक है। यह उपलब्धि रेफरल कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, इसका सीधा लाभ राज्य आम मरीजों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़े और उनके अपने जिले में ही आवश्यक उपचार उपलब्ध हो।

श्री निशांत ने कहा कि जिला अस्पतालों को मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि जिला अस्पतालों में सामान्य उपचार के साथ-साथ विशेषज्ञ चिकित्सा और सर्जिकल सुविधाएं भी मजबूत हों। इसके लिए अस्पतालों की क्षमता, सेवाओं और मानव संसाधन को लगातार बेहतर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पतालों में सर्जरी सेवाओं का विस्तार इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उनके नजदीकी सरकारी अस्पताल में ही उपलब्ध हों।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित