, April 15 -- बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि किए जा रहे कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा एवं निगरानी सुनिश्चित की जाए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक स्तर पर उत्तरदायित्व तय किया जाएगा और लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।आगामी समीक्षा बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, लखीसराय की अगली बैठक दिनांक 18 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सभी सहायक अभियंताओं एवं संवेदकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले संवेदकों को काली सूची (ब्लैकलिस्ट) में डालने की कार्रवाई की जाएगी।इसके साथ ही, गलत अथवा भ्रामक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने वाले डाटा एंट्री ऑपरेटर के विरुद्ध कारण-पृच्छा (स्पष्टीकरण) जारी करने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने सभी सहायक अभियंताओं को अपने अधीनस्थ कनीय अभियंताओं के कार्यों की सतत निगरानी एवं मार्गदर्शन सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।

बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से अपेक्षा की कि वे समन्वय स्थापित कर कार्य करें तथा आमजन को गर्मी के मौसम में किसी भी प्रकार की पेयजल समस्या का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित करें।

बैठक में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग रुपेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित