, Sept. 19 -- पंचायत के सभी वार्डों में नल-जल योजना की अद्यतन स्थिति की जांच कर आवश्यक मरम्मत के बाद नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी को दिया गया।सभी आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर भवन, शौचालय, पेयजल, बिजली, पोषाहार एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।
सरकारी भवनों, विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों एवं सामुदायिक भवनों से संबंधित भूमि की मापी कराकर अतिक्रमण हटाने तथा सार्वजनिक भूमि को सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया।
पंचायत सरकार भवन में निर्धारित रोस्टर के अनुसार कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ न्याय कचहरी, पुस्तकालय/ई-पुस्तकालय, बैंकिंग एवं जन-औषधि केंद्र जैसी जनोपयोगी सेवाओं को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
पंचायत में सौर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र परिवारों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित