, Sept. 18 -- समीक्षा बैठक में विभागीय सचिव जय सिंह ने परियोजनाओं की श्रेणीवार समीक्षा की। पीएमजी के अंतर्गत सारण, सिवान, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और भोजपुर की परियोजनाओं की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद रेलवे और एनएचएआई की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उद्योग विभाग की ओर से 24 जिलों में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्रों के लिए भू-अर्जन की कार्रवाई की भी जिलावार समीक्षा हुई।सचिव ने अधिकारियों को भू-अर्जन के दौरान सभी रैयतों को अपनी जमाबंदी अद्यतन कराने के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया, जिससे भूमि अभिलेख अधिक दुरुस्त और त्रुटिरहित हो सकें।
भू-अर्जन निदेशक कमलेश कुमार सिंह ने सभी जिला भू-अर्जन पदाधिकारियों को अपने कार्यालयों के अभिलेखों की स्कैनिंग का कार्य हर हाल में 10 अक्टूबर तक पूरा करने का निर्देश दिया।
समीक्षा बैठक में विशेष कार्य पदाधिकारी अनुपम प्रकाश, सहायक निदेशक सह जनसंपर्क अधिकारी सुश्री जूही कुमारी, अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह, राजस्व अधिकारी- सह-कानूनगो कुमार हर्ष, मनोज कुमार गुप्ता, श्रीमती निशा आनंद, श्रीमती श्रेया मिश्रा समेत सभी जिलों के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी तथा एनएचएआई, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय,पथ निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित