, May 27 -- गोपालगंज में एक ही जिले के दो अंचलों थावे (रैंक-1) एवं बिजयीपुर(रैंक-485) की रैंकिंग में व्यापक अंतर पर मंत्री ने जिलाधिकारी से विभिन्न अंचल कार्यालयों की कार्यशैली में अंतर के कारणों तथा संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली तथा सभी को निर्देश दिया कि जब एक अंचल बेहतर काम कर सकता है तो दूसरा क्यों नहीं। पूर्वी चंपारण जैसे बड़े जिले में उन्होंने फॉर्मर रजिस्ट्रेशन बढ़ाने के लिए परिमार्जन के आवेदनों का समय सीमा में निष्पादन करने का निर्देश दिये।

तीनों जिलों की समीक्षा बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी भागीदारी रही। कटिहार की समीक्षा में विधायक दुलाल चंद गोस्वामी, संगीता देवी और निशा सिंह मौजूद रहीं। पूर्वी चंपारण की समीक्षा में विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, बबलू गुप्ता, राणा रणधीर और श्याम बाबू यादव शामिल हुए, जबकि गोपालगंज की समीक्षा में विधायक मंजीत कुमार सिंह उपस्थित रहे।

राजस्व मुख्यालय में आयोजित इस समीक्षा बैठक के दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की पूरी टीम मौजूद रही। बैठक में सचिव श्रीमती सीमा त्रिपाठी, विशेष सचिव श्रीमती इनायत खान, अपर सचिव प्रशांत सीएच, डॉ. महेंद्र पाल, आजीव वत्सराज, विशेष कार्य पदाधिकारी मणि भूषण किशोर, उप निदेशक श्रीमती मोना झा, उप सचिव संजय कुमार सिंह, डॉ. सुनील कुमार सिंह, अरविंद कुमार, सहायक निदेशक सह जनसंपर्क पदाधिकारी सुश्री जूही कुमारी तथा आईटी सेल के रवि रंजन समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित