, Oct. 12 -- समीक्षा बैठक में विभाग के सचिव जय सिंह ने सभी अधिकारियों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विभागीय कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा का पालन करने पर जोर दिया।वहीं, सचिव श्रीमती सीमा त्रिपाठी ने अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया, जिससे कार्यालयों के कामकाज की निगरानी और विभागीय कार्यों की प्रगति सुनिश्चित की जा सके।
मंत्री ने लंबित न्यायालयीन मामलों का शीघ्र निष्पादन करने तथा राजस्व कर्मचारियों के स्थापना संबंधी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने आपत्ति से जुड़े मामलों की सुनवाई कर उनका निष्पादन सुनिश्चित करने को भी कहा।
इसके अतिरिक्त, स्कैनिंग से छूटे भूमि अभिलेखों एवं दस्तावेजों को स्कैन कर संबंधित पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया, जिससे भूमि अभिलेखों की डिजिटल उपलब्धता बढ़ाई जा सके।
बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे अभियान बसेरा सहित सभी विभागीय कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करें और लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, जिससे पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ तथा आम नागरिकों को राजस्व सेवाएं समय पर उपलब्ध हो सकें।
बैठक में अपर सचिव अमित कुमार पांडेय, अपर सचिव डॉ. महेंद्र पाल, संयुक्त सचिव संजय कुमार सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी मणिभूषण किशोर, अनुपम प्रकाश, आईटी मैनेजर आनंद शंकर, उप सचिव देवेश कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी राजीव शंकर, दीनदयाल राम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित