, May 15 -- मंत्री ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।साथ ही मठिहानी बहुग्रामीय जलापूर्ति योजना की समीक्षा के दौरान आर्सेनिक प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिये कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि योजना के कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण हों, जिससे आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके।इसके अतिरिक्त सुल्तानगंज बहुग्रामीय जलापूर्ति योजना के तहत सुल्तानगंज क्षेत्र के एक पंचायत एवं नाथनगर प्रखंड के सात पंचायतों के आर्सेनिक प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये।
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा गुणवत्ता प्रभावित क्षेत्रों में विशेष प्राथमिकता के साथ कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग भूजल के स्थान पर सतही जल आधारित परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है, जिससे लोगों को दीर्घकालिक एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित