, May 18 -- अभियान के प्रथम दिवस में आज बिहार जनजातीय बहुल 24 जिलों में जिला पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत बिहार के 24 जिलों के 74 प्रखंडों के 771 जनजातीय ग्रामों में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 19 मई 2026 से इन जनजातीय ग्रामों में सेचुरेशन कैंप, प्लांटेशन ड्राइव, हेल्थ कैंप, जन-जागरूकता कार्यक्रम, लाभुकों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित ऑन-द-स्पॉट सेवा उपलब्धता एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। वहीं 21 मई से 23 मई 2026 के बीच संबंधित ग्रामों में जन सुनवाई शिविर आयोजित कर स्थानीय समस्याओं, शिकायतों एवं आवश्यकताओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

अभियान के दौरान पात्र लाभुकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने, आधार एवं दस्तावेज सत्यापन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान कार्ड, छात्रवृत्ति, पेंशन, राशन कार्ड, बैंकिंग सेवाओं एवं अन्य आवश्यक सरकारी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम भी चलाया जाएगा।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग ने सभी संबंधित विभागों, जिला प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित