, May 2 -- संस्थान के मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा ने मैथिली भाषा के सम्मान की रक्षा के लिए जन आंदोलन को समय की मांग बताते हुए जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के साथ ही जनगणना से संबंधित विभिन्न विभागों में कार्यरत मैथिलीभाषी लोगों से भी अपनी मातृभाषा के समुचित सम्मान व विकास के लिए आगे आने का आह्वान किया।

बैठक में संस्थान के संस्थापक सदस्य प्रो. अनिल कुमार झा ने मिथिलावासी एवं प्रवासी मैथिल जन से चल रहे जनगणना में अपनी मातृभाषा अनिवार्य रूप से मैथिली दर्ज कराने की अपील करते हुए सरकार द्वारा जनगणना में मातृभाषा के कालम में मैथिली को शामिल नहीं किए जाने के दोषपूर्ण निर्णय के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

बैठक में विनोद कुमार झा, प्रो. चंद्रशेखर झा बूढाभाई, डॉ. गणेश कांत झा, डॉ. उदय कांत मिश्र, नंद कुमार झा, डॉ. अजय झा, डॉ. महानंद ठाकुर, दुर्गानंद झा, आशीष चौधरी समेत बड़ी संख्या में मैथिली भाषी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित