, May 2 -- जिलाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि भारत की जनगणना 2027 प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के लिए दरभंगा जिला में कुल 29 चार्ज बनाया गया है, जिसमें 18 ग्रामीण एवं 11 नगरीय चार्ज शामिल है। उन्होंने बताया कि भारत की जनगणना 2027 प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के लिए बनाए गए कुल 29 चार्जो में कुल 7655 मकान गणना ब्लॉक (एचएलबी) बनाया गया है। सभी एचएलबी में घर-घर जाकर मकानों की गणना के लिए कुल-7473 प्रगणकों की तथा प्रगणकों के कार्य के पर्यवेक्षण के लिए 1268 पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके साथ ही 801 प्रगणक एवं 143 पर्यवेक्षकों को विशेष परिस्थिति के लिए सुरक्षित रखा गया है।उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को बेहतर कार्य निष्पादन के लिए जिला स्तर पर 04 मास्टर ट्रेनर एवं चार्ज स्तर पर कुल 148 फील्ड ट्रेनर नियुक्त किये गये है । इनके द्वारा सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को विशेष रूप से प्रशिक्षित किये गए है।

श्री कुमार ने बताया कि भारत की जनगणना 2027 के लिए प्रथम चरण में मकान सूचीकरण के लिये परिवार के मुखिया से प्रगणक द्वारा कुल 34 प्रश्न पूछें जायेंगें और इसी आधार पर मकान सूचीकरण का कार्य पूर्ण किये जायेंगे। भारत की जनगणना 2027 का द्वितीय चरण (वास्तविक जनगणना) फरवरी 2027 में निर्धारित है।उन्होंने बताया कि जनगणना का मुख्य उद्देश्य शुद्ध एवं विश्वसनीय आँकड़ों का संग्रहण करना है, जिससे जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से निर्माण एवं क्रियान्वयन किया जा सके। जिलाधिकारी श्री कुमार ने आम लोगों से अपील किया है कि प्रगणकों को सही और सटीक जानकारी देने में सहयोग करें ताकि विश्वसनीय आँकड़ें जिला को उपलब्ध हो सके।

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी उदय शंकर प्रसाद समेत जनगणना कार्य से जुड़े कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित