, June 11 -- राज्यपाल ने पूर्ववर्ती विद्यार्थियों के प्लेसमेंट संबंधी अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने का निदेश दिया, जिससे विश्वविद्यालय अपने स्नातकों की व्यावसायिक उपलब्धियों एवं रोजगार की स्थिति का समुचित आकलन कर सके। उन्होंने रद्दी कागजों के पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) को बढ़ावा देने तथा क्षय रोग (टीबी) के अधिकाधिक मरीजों को गोद लेकर उनकी सहायता एवं देखभाल सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।
श्री हसनैन ने बिहार कृषि विश्वविद्यालय को अपने फैकल्टी ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से अधिकाधिक प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए । उन्होंने ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, गयाजी, दानापुर छावनी तथा अन्य उपयुक्त स्थानों पर 'सिंदूर पार्क' अथवा इसी प्रकार की नवाचारपरक परियोजनाओं के विकास की संभावनाओं पर भी कार्य करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित