, Nov. 7 -- छठ घाटों, सीढ़ियों एवं संपर्क मार्गों की सघन सफाई सुनिश्चित की जाए। घाट परिसर तथा जलाशयों के किनारे जमा कूड़ा-कचरा, जलकुंभी एवं अन्य अपशिष्ट हटाए जाएँ। सफाई के बाद कचरे का समुचित निस्तारण किया जाए तथा पर्व अवधि में नियमित सफाई की व्यवस्था रखी जाए।घाटवार जलस्तर एवं पानी की गहराई का आकलन कर सुरक्षित सीमा निर्धारित की जाए। गहरे पानी की ओर श्रद्धालुओं का प्रवेश रोकने के लिए मजबूत बैरिकेडिंग कराई जाए। खतरनाक एवं अधिक गहराई वाले स्थानों पर स्पष्ट चेतावनी संकेतक लगाए जाएं।

छठव्रतियों के आने-जाने वाले रास्तों की मरम्मत एवं समतलीकरण कराया जाए। गड्ढों, कीचड़ तथा फिसलन वाले स्थानों को सुरक्षित बनाया जाए। घाट की सीढ़ियों एवं ढलान वाले हिस्सों पर विशेष सावधानी बरती जाए, जिससे आवागमन के दौरान दुर्घटना की आशंका कम हो।

संध्या अर्घ्य एवं प्रातःकालीन अर्घ्य के दौरान घाटों, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित कर खुले, क्षतिग्रस्त अथवा नीचे लटकते तारों को दुरुस्त कराया जाए। अस्थायी विद्युत संयोजन सुरक्षित तरीके से किए जाएँ तथा तारों को पानी एवं श्रद्धालुओं की पहुँच से दूर रखा जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित